मोहाली में महिला से ठगे 8.81 लाख:दूसरे के फ्लैट को अपना बताया, अचानक देखने गई तो पता चला, बाउंस चेक दिए

मोहाली में रियल एस्टेट कंपनी की मालकिन ने महिला से 8.81 लाख ठग लिए। घटना सनी एन्क्लेव सेक्टर-123 की है। आरोपी ने प्रिंस एरियो होम सोसाइटी में दूसरे के फ्लैट को अपना बताकर पीड़िता जगजीत कौर से धोखाधड़ी की। पीड़िता ने 25 लाख रुपए में फ्लैट खरीदने का सौदा किया था। आरोपी ने अगस्त 2023 से दिसंबर 2023 तक कई किस्तों में पैसे लिए। इसमें 51 हजार रुपए टोकन मनी, 4.49 लाख रुपए अगस्त में, और उसके बाद प्रति माह एक लाख रुपए वसूले। इतना ही नहीं, बैंक लोन कराने के नाम पर अतिरिक्त 72,900 रुपए भी ले लिए। जब पीड़िता फ्लैट देखने गई तो पता चला कि वहां पहले से ही कोई और परिवार रह रहा है। शिकायत पर आरोपी ने 8.81 लाख रुपए का चेक दिया, जो दो बार बाउंस हो गया। बाद में केवल 60 हजार रुपए लौटाकर बाकी राशि देने से मना कर दिया। एसएसपी मोहाली दीपक पारीक को की गई शिकायत के बाद थाना सदर खरड़ पुलिस ने नेहा शर्मा के खिलाफ रविवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *