तीसरे बजट सत्र की तैयारी में जुटी साय सरकार:आज से शुरू होगी मंत्रियों से चर्चा,पहले दिन चार मंत्री बताएंगे विभागों के प्रस्ताव; ओपी चौधरी करेंगे कमेटी की अध्यक्षता

छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तीसरे बजट की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार का फोकस इस बार विकास और जनकल्याण की प्राथमिकताओं को मजबूत करने पर है। इसी कड़ी में वित्त विभाग ने मंत्री-स्तरीय बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। 6 से 9 जनवरी तक होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे। वे 4 दिनों तक मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा कर विभागीय प्रस्तावों की समीक्षा करेंगे। आज मंगलवार को पहले दिन चार मंत्री अपने विभागों का प्रस्ताव वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने रखेंगे। पढ़े कौन किस समय करेंगे चर्चा 6 जनवरी की बैठक का शेड्यूल 7 जनवरी बैठक का शेड्यूल 8 जनवरी का शेड्यूल 8 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खेल एवं युवा कल्याण तथा नगरीय प्रशासन विभागों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि-विधायी विभागों के प्रस्ताव रखे जाएंगे। 9 जनवरी का शेड्यूल 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा दोपहर 2 बजे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और आईटी विभागों के प्रस्तावों पर मंथन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *