भास्कर न्यूज | धमतरी आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ जिला शाखा धमतरी का नववर्ष मिलन समारोह 18 जनवरी को नगरी के गोंड़वाना भवन में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त आजाक विमल साहू थे। विशिष्ट अतिथि आजाक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष धन्नूलाल देवांगन, उपेन्द्र वर्मा, बीपी गंगबेर, श्वेता शर्मा, विजय पाल, एलआर देवांगन, दिलीप खुंटे, सुमित चन्द्राकर, चन्द्रहास जोशी, डॉ. कुमार सिन्हा, तेजराम साहू मौजूद रहे। कार्यक्रम में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर बातचीत हुई। इस मौके पर अध्यक्ष वेदप्रकाश मंडावी, शिवकुमार साहू, धनीराम यादव, हेमपुष्पा साहू, सुरेश कुमार कौर, सावित्री राव, सरिता यादव, संतोष साहू, जानकी ध्रुव, धरमदास मानिकपुरी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। धमतरी। कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान हुआ।


