टोंक जिले में जिस जगह रहस्यमयी घड़ा मिला है, वहां ग्रामीण रातभर जेसीबी से गड्ढे करके चोरी-छिपे खजाना तलाशते रहे। घड़े वाले गड्ढे को दोबारा जेसीबी से खोदा गया था। उससे 50 मीटर दूर एक और 6 फीट का गड्ढा खोदा गया था। सोमवार सुबह ग्रामीण पहुंचे तो घटना के बारे में पता चला। दरअसल, शनिवार को घड़ा निकलने के बाद प्रशासन ने 15 फीट गहरे गड्ढे पर मिट्टी डलवा दी थी, लेकिन कोई पुलिसकर्मी या गार्ड वहां नहीं लगाया गया था। मामला टोंक के निवाई थाना क्षेत्र के सीदड़ा गांव की चारागाह भूमि का है। निवाई तहसीलदार नरेश गुर्जर ने बताया कि राजकीय भूमि में बिना सरकारी आदेश के कोई भी खुदाई नहीं कर सकता है। किसी ने खुदाई की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रात को आकर खुदाई की, JCB के टायरों के निशान मिले नाम न बताने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया- सोमवार सुबह जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि यहां घड़े वाली जगह पर किसी ने खुदाई की है। आसपास JCB के टायरों के निशान नजर आए। जेसीबी से एक गड्ढा तो वहीं किया है जहां से प्रशासन को खुदाई के दौरान शनिवार को शाम को घड़ा मिला था। दूसरा गड्ढा उसे करीब 50 फीट दूरी पर किया है, जहां रविवार को भी खुदाई की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस चारागाह भूमि में धन गड़ा हुआ है, जिसे निकालने के लिए रात को कोई चोरी छिपे आ रहा है। खजाना लूटने टूट पड़ी थी भीड़ 3 जनवरी की शाम साढ़े 5 बजे प्रशासन को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि यहां निवाई थाना क्षेत्र के सीदड़ा गांव की चारागाह भूमि पर फूल चढ़ाए हुए हैं और यहां धूप बत्ती भी की हुई है। कोई तांत्रिक साधना या लाश हो सकती है। जैसे-जैसे ये खबर ग्रामीणों तक पहुंची, लाेग इकठ्ठा होने लगे थे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन भी JCB लेकर चरागाह भूमि में पहुंच गया। करीब 30 से 40 मिनट चली खुदाई के बाद जैसे गड्ढे में घड़ा नजर आया। ग्रामीण घड़े पर टूट पड़े। लोग धन है, धन है चिल्लाने लगे। इसके बाद लूट मच गई। लोग घड़े को देखने और उसमें से निकलने वाले सामान को लूटने के लिए धक्कामुक्की करने लगे। क्या महिलाएं, क्या बच्चे, इस लूट में बुजुर्ग भी पीछे नहीं थे। इसके बाद जैसे-तैसे ग्रामीणों से इस घड़े को बचा कर सुरक्षित रखवाया। आज आएगी पुरातत्व विभाग की टीम
वहीं मामले को लेकर कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि आज पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से बात हुई है। टीम द्वारा घड़े की जांच करने के बाद आने वाली रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घड़े में क्या है और घड़ा किस धातु का है यह सब पुरातत्व की टीम बताएगी। आज टीम के आने की संभावना है। 4 तस्वीरों में देखिए पिछले 2 दिन का घटनाक्रम… इनपुट: रामबिलास लांगड़ी, निवाई रहस्यमयी घड़े से जुड़ी ये खबर भी पढ़े… सोने जैसी चमकीली धातु से भरा घड़ा खुदाई में निकला:लूटपाट मची, कई बेशकीमती टुकड़े गायब होने की आशंका, पुलिस ने मुश्किल से कंट्रोल किया टोंक में एक सुनसान जमीन से निकले रहस्यमयी घड़े को लेकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि इस घड़े में कुछ धातु जैसे टुकड़े हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये गोल्ड जैसे दिखते हैं। खुदाई में सोने से भरे घड़े की अफवाह फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए लूटपाट जैसी स्थिति हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) जमीन से निकले घड़े में थी सुनहरी-ईंटें, फूल बिखरे थे:ग्रामीण बोले- अजीब लकीरों वाला पत्थर लूट ले गए लोग; पुलिस ने पैर रखकर खजाना बचाया पिछले 24 घंटे से टोंक की एक सुनसान चरागाह भूमि पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है। यहां एक रहस्यमयी घड़ा मिला था। जिसे प्रशासन ने ट्रेजरी ऑफिस में रखवाया है। ग्रामीणों का दावा है कि घड़े में साबुन की साइज की सुनहरी ईंटें थी। इसके साथ ही चरवाहों ने इस जगह पर गुलाब के फूल और पंखुड़ियां पड़ी देखी थी। (पढ़ें पूरी खबर)


