सोपोर में आतंकियों से मुठभेड़ में घायल जवान की मौत:रविवार शाम को सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था; एनकाउंटर जारी

कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बारामूला जिले के जालोरा गांव में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह गांव सोपोर से कुछ किलोमीटर दूर है। घायल जवान को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रविवार को सुरक्षा बलों और पुलिस ने सोपोर में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सोपोर पुलिस के साथ 22 राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 179वीं बटालियन पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। अंधेरे के कारण रोक दिया था सर्च ऑपरेशन सुरक्षा बलों के मुताबिक रविवार शाम अंधेरा बढ़ने के बाद जालोरा के गुज्जरपति इलाके में चल रहा ऑपरेशन रोक दिया गया था। जिसे सोमवार सुबह दोबारा शुरू किया गया। आतंकियों को भागने से रोकने के लिए पूरे इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *