ट्रेलर ने महिला को कुचला:सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े, पशुओं को चारा खिलाकर घर जा रही थी महिला, ग्रामीणों ने मेगा हाईवे किया जाम

भरतपुर के गहनौली थाना इलाके में एक ट्रेलर ने एक महिला को कुचल दिया। महिला शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रेलर के ड्राइवर को पकड़ लिया और बयाना मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया। 2 घंटे से मेगा हाईवे जाम है। ग्रामीणों की मांग है कि मौके पर कोई प्रशासन का अधिकारी पहुंचे। जिसके बाद रोड़ जाम को खोला जाएगा। महिला के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखरे रामदेव निवासी कांदौली गांव थाना गहनौली ने बताया कि उसकी पत्नी फूलवती (52) पशुओं को चारा खिलाने के लिए सुबह बाड़े पर गई थी। वहां से वह वापस घर आ रही थी। पशुओं का बाड़ा मेगा हाईवे की तरफ है और घर गांव के अंदर है। जब फूलवती घर आ रही थी तो, एक ट्रेलर ने फूलवती को कुचल दिया। ट्रेलर के आगे का पहिया फूलवती के शरीर से निकल गया। जिससे फूलवती के शरीर के टुकड़े सड़क पर फ़ैल गए। ग्रामीणों ने मेगा हाईवे किया जाम मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रेलर को पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना रामदेव को दी। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने बयाना से फतेहपुर सीकरी जाने वाले मेगा हाईवे को जाम कर दिया। घटना 8 बजे की है। घटना की सूचना पुलिस दी गई। ग्रामीणों ने ट्रेलर के ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। अब ग्रामीणों की मांग है कि जब तक कोई प्रशासन का अधिकारी मौके पर नहीं आता तब तक जाम को नहीं खोला जाएगा। इनपुट- दुर्गेश पाठक, रूपवास, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *