अलवर में कोहरा और शीतलहर के बाद हल्की धूप खिली:बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, कलेक्टर ने 5वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी बढ़ाई

अलवर जिले में 5 दिनों के बाद सुबह-सुबह धूप निकली है। लेकिन हल्का कोहरा व शीतलहर का असर है। इससे पहले कई दिनों से दिन भर बादल, शीतलहर व कोहरा होने से कंपकंपी रही। जिसे देखते हुए अलवर कलेक्टर ने 5वीं कक्षा तक के बच्चों की स्कूलों से 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी। लेकिन टीचर व स्टाफ स्कूल जाएंगे। इस बार सर्दी ने देर से दस्तक दी है। जिसके कारण जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की सर्दी शुरू हुई। इससे पहले सामान्य सर्दी रही। हालांकि सर्दी कम पड़ने से फसल भी कमजोर रह जाती है। अब कड़ाके की सर्दी से फसलों में ग्रोथ आएगी। लगातार कोहरा व बादल छाने से फसलों में रोग लगने की संभावना रहती है। लेकिन अब धूप निकली है तो सबको राहत मिली है। सुबह का तापमान भी 4 डिग्री तक ऊपर आया है। अभी जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कहीं थोड़ा कम कहीं ज्यादा हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *