अजमेर में सर्दी से हाल बेहाल:कोहरा और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, 5वीं तक स्कूलों में आज और कल छुट्टी

अजमेर में दिन-रात तापमान में लगातार गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है और जनजीवन प्रभावित हो गया है। घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण गलन इस कदर बढ़ गई है कि अब दिन के समय भी लोगों के हाथ-पैर सुन्न होने लगे हैं। मंगलवार सुबह शहर के अधिकांश इलाकों में कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे सड़क और बाजारों में भी गतिविधियां धीमी दिखाई दीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। विभाग ने शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की है और लोगों को सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने तथा गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है। स्कूलों का टाइम बदला कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं। जिला कलेक्टर लोक बंधु के आदेश पर कक्षा 5वीं तक के सभी विद्यालयों में आज और कल अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय बदलकर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक कर दिया गया है, ताकि बच्चों को सुबह ठंड से राहत मिल सके। ठंड बढ़ने के साथ ही शहर के अस्पतालों में सर्दी-जुकाम और श्वसन संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। 3 दिन शुल्क रहेगा मौसम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *