ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने:गोयनका बोले- वे 10 साल बाद IPL के सबसे सफल कैप्टन होंगे; ₹27 करोड़ में खरीदा था

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आज ऋषभ पंत को अपना कप्तान बनाने का ऐलान कर सकती है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को दोपहर 3:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि संजीव गोयनका पंत को कप्तान घोषित करने वाले हैं। साथ ही टीम की नई जर्सी भी लॉन्च होनी है। IPL 2025 से पहले पंत को लखनऊ का कप्तान बनाने की बातें हो रही हैं। पिछले साल नवंबर की मेगा नीलामी में पंत IPLके सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, जिन्हें LSG ने 27 करोड़ रुपये (लगभग 3.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने पहले तीन सीजन (2022) के लिए LSG का नेतृत्व किया। टीम पहले दो सालों प्ले ऑफ में जगह बनाई, हालांकि वे फाइनल का सफर तय नहीं कर पाई। वहीं 2024 का सीजन काफी खराब रहा, टीम 7वें स्थान पर रही। पंत के लिए IPL में LSG दूसरी टीम
पंत के लिए IPL में LSG दूसरी टीम है। इससे पहले उन्होंने IPL में अपने करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से 2016 में की। उस समय डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स का पहले का नाम)ने उन्हें 2016 के ऑक्शन में 1.6 करोड़ में खरीदा था। पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। वह 2021 में कैप्टन बनाए गए। 2022 में चोट की वजह से वह IPL से दूर रहे। 2023 में भी वह दिल्ली के कप्तान रहे। नीलामी से पहले, LSG ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया,
LSG ने निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बदोनी और मोहसिन खान को रिटेन किया था, हालांकि, वे एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी की तलाश में थे जो कप्तान के रूप में राहुल की जगह ले सके। पंत, श्रेयस अय्यर के साथ उनकी सूची में सबसे ऊपर थे। नीलामी में पंत को लेने के लिए LSG और SRH के बीच होड़ लगी रही। उनकी बोली 20.75 करोड़ तक पहुंच गई, बाद में SRH पीछे हट गई। दिल्ली कैपिटल्स से राइट-टू-मैच चुनौती को खत्म करने के लिए LSG ने इसे बढ़ाकर 27 करोड़ कर दिया। LSG में मिलर, मार्श और मार्करम जैसे खिलाड़ी भी
पंत को नए LSG स्क्वाड में विदेशी बल्लेबाज डेविड मिलर, मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम और भारतीय सीमर आकाश दीप और अवेश खान था साथ मिलेगा। नीलामी समाप्त होने के बाद पूरन, मार्श, मार्कराम और मिलर भी संभावित कप्तानी विकल्प थे।
पंत अब मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ मिलकर काम करेंगे, जिनसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बातचीत की थी, और नए टीम मेंटर जहीर खान का भी साथ मिलेगा। ——————————————————————————————————- यह खबर भी पढ़ें… सैमसन-सिराज चैंपियंस ट्रॉफी की टीम इंडिया से बाहर:752 की औसत के बाद भी करुण नायर को जगह नहीं; सिलेक्शन एनालिसिस और पॉसिबल-11 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान हुआ। कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम सिलेक्शन की जानकारी दी। मोहम्मद सिराज और संजू सैमसन को टीम से बाहर किया गया। वहीं घरेलू क्रिकेट में 752 की औसत रखने के बावजूद करुण नायर स्क्वॉड में जगह नहीं बना सके। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *