बाड़मेर पटवार संघ ने शहर में रैली निकाल किया प्रदर्शन:10 सूत्री मांगों को लेकर 9 दिन से कार्य का बहिष्कार

बाड़मेर पटवार संघ ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली। यह रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां पर प्रमुख शासन सचिव राजस्व विभाग के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया। पटवारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। मांग पूरी नहीं होने पर जयुपर में धरना प्रदर्शन और घेराव की भी चेतावनी दी है। आपको बता दे कि उपखंड स्तर से लेकर जिला मुख्यालय पर पटवारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए 13 जनवरी से धरने पर बैठे है। पटवार संघ बाड़मेर जिला अध्यक्ष मनोज विश्नोई ने बताया- पटवार संघ अपनी विभिन्न 10 सूत्री मांगों को लेकर 13 जनवरी से आंदोलन कर रहा है। राज्य के समस्त पटवारी संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील व उपखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन दे रहे हैं। इसके विरोध में आज जिला मुख्यालय पर रैली निकाली गई। कलेक्टर टीना डाबी को प्रमुख शासन सचिव के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देकर जल्द मांगों को पूरा करने की मांग रखी गई है। मांग पूरी नहीं होने पर जयपुर में विशाल रैली एवं धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ये है 10 सूत्री मांगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *