रेस्टोरेंट मालिक और पूर्व सरपंच ने खुद को मारी गोली:गुरदासपुर नेशनल हाईवे पर चाय चूरी रेस्टोरेंट में वारदात, हालत गंभीर

पंजाब के गुरदासपुर में अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित ‘चाय चूरी’ रेस्टोरेंट में देर रात एक युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक की पहचान रेस्टोरेंट मालिक और पूर्व कांग्रेसी सरपंच मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी मोहन सिंह और थाना सदर के एसएचओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल पूर्व सरपंच को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पूर्व सरपंच की हालत गंभीर डीएसपी सिटी मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रेस्टोरेंट में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि मनप्रीत सिंह की छाती में गोली लगी थी। डीएसपी के अनुसार, आसपास के लोगों ने बताया है कि युवक ने खुद को गोली मारी है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि गोली जान बूझकर मारी गई है या गलती से चली है। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पूर्व सरपंच मनप्रीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी छाती में लगी गोली को निकालने का प्रयास किया जा रहा है और डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *