प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलने वाले ‘परवाह’ थीम के इस अभियान में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में परिवहन विभाग के दुर्गा शंकर जाट, यातायात पुलिस के ईश्वर लाल मीणा और एसआई सलीम खान की टीम ने इस अभियान को आगे बढ़ाया। लायंस क्लब प्रतापगढ़, प्राइवेट बस एसोसिएशन, नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग और आरएसआरडीसी के सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस दौरान सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के सींगों पर रेडियम स्टीकर लगाए। जिससे रात के समय वाहन चालकों को इन पशुओं की उपस्थिति का पता चल सके। साथ ही, वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, जो रात्रि में बेहतर दृश्यता सुनिश्चित करते हैं।


