पिता बोले- निकिता का बॉयफ्रेंड नहीं रूममेट था अर्जुन:चंडीगढ़ के युवक ने रुपए उधार लिए, लौटाने के लिए कहा तो बेटी की हत्या की

अमेरिका के कोलंबिया में कत्ल की गई डेटा और स्ट्रैटेजी एनालिस्ट निकिता गोडिशला के पिता आनंद गोडिशला ने चंडीगढ़ के आरोपी युवक को लेकर नया खुलासा किया है। पिता ने कहा कि चंडीगढ़ का अर्जुन शर्मा उनकी बेटी का बॉयफ्रेंड नहीं था। वह सिर्फ उसका रूममेट था। रुपयों के लेन-देन को लेकर उनकी बेटी की हत्या की गई है। निकिता की चचेरी बहन सरस्वती गोडिशला ने भी आरोप लगाया युवक ने निकिता के अकाउंट से 3500 अमेरिकी डॉलर निकलवाए थे। जो उसने वापस नहीं लौटाए। इसी को लेकर विवाद हो रहा था। परिवार ने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास से मांग की कि निकिता की पार्थिव देह को उसके पैतृक घर भेजने की व्यवस्था की जाए ताकि वह अंतिम संस्कार कर सकें। निकिता मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी। वहीं अर्जुन के चंडीगढ़ में घर के एड्रेस का अभी पता नहीं चल पाया है। बेटी के मर्डर पर पिता की 2 अहम बातें… निकिता की चचेरी बहन ने क्या कहा…
निकिता की चचेरी बहन सरस्वती गोडिशला ने कहा- अर्जुन शर्मा ने बिना परमिशन लिए निकिता के बैंक खाते से करीब 3,500 अमेरिकी डॉलर की राशि निकाल ली। इस लेन-देन के बाद शर्मा हाथ में चोट के इलाज का झूठा बहाना बनाकर भारत भाग गया।निकिता की मौत से पहले भी अर्जुन से निकिता और उनके परिवार से बार-बार पैसे की मांग की थी। अर्जुन शर्मा ने निकिता का आर्थिक शोषण किया है। सरस्वती ने भारतीय दूतावास से अपील की कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें ताकि उनकी बहन को न्याय मिल सके। उन्होंने अमेरिकी और भारतीय अधिकारियों के बीच समन्वय कर गहन जांच कराने, परिवार को आवश्यक काउंसलर सहायता उपलब्ध कराने और निकिता के पार्थिव शरीर को भारत लाने की व्यवस्था करने की मांग की। *******************
ये खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ के युवक ने अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या की:फ्लैट में छुपाई लाश, झूठी कंप्लेंट कर भारत लौटा, इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार चंडीगढ़ के एक युवक ने अमेरिका में अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने चालाकी से पुलिस स्टेशन जाकर गर्लफ्रेंड की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि शक से बच सके। इसके बाद भारत आ गया ​​​​​​(पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *