बालोद नगरपालिका चुनाव में महिला आरक्षण का दिखा असर:भाजपा से 20 और कांग्रेस से 13 महिलाओं ने अध्यक्ष पद के लिए ठोकी दावेदारी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। आरक्षण की घोषणा के बाद नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष पद के लिए महिला प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में दावेदारी पेश की है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से 20 महिला प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है, जबकि विपक्षी कांग्रेस पार्टी से 13 महिलाएं मैदान में उतरी हैं। दोनों दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। बालोद नगर पालिका परिषद के भाजपा पार्षदों ने आचार संहिता लागू होने से पहले शहर में 5 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर बालोद मंडल के अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस के शासन में नगर पालिका की रही कमियां भाजपा को जीत दिलाने में मददगार साबित होंगी। भाजपा इस बार मजबूती से चुनाव लड़ रही है और पार्टी को विश्वास है कि इस बार 10 साल का सूखा खत्म होगा। चुनाव में महिला आरक्षण का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जहां महिला प्रत्याशी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यह चुनाव बालोद की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने की ओर अग्रसर है। मारेंगे हैट्रिक वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 10 वर्षों से हमारे यहां पर सरकार है और कांग्रेस तीसरी बार हैट्रिक मारने जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला जो है वह दावेदारी कर चुके हैं और पार्षद पद के लिए भी यहां 20 वार्डों के लिए लगभग 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उन्हें कमेटी के पास रखा जाएगा आने वाले एक-दो दिनों में बैठक है उसके बाद प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगा दिया जाएगा। जानिए किसकी दावेदारी मजबूत दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर दी है। अब पार्टी संगठन तय करेगा कि किसके नाम पर मुहर लगाया जाता है। भाजपा अपने विष्णु देव साय के सुशासन को लेकर मैदान में उतरेगी तो वहीं कांग्रेस पार्टी वर्तमान सरकार की कमियों को लेकर पुनः मैदान में उतरेगी। कांग्रेस पार्टी से बात करें तो पद्मिनी साहू, दीप्ति विनोद शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, ज्योति शर्मा के नाम पर चर्चा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी से ताराचंद सांखला की पत्नी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा चौधरी, प्रियंका अमित चोपड़ा, श्रेया अजय बाफना, निशा अभिषेक योगी सहित कुछ ऐसे नाम हैं, जो प्रमुखता से सामने आ रहे हैं जो टिकट के लिए परफेक्ट उम्मीदवार हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *