पंजाब के लुधियाना में थाना हैबोवाल के अधीन इलाके सिविल लाइन्स में बीती रात एक कपड़ों की दुकान के बाहर कुछ बदमाशों ने 4 से 5 गोलियां चलाई। दुकान बंद होने के कारण किसी का जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन दुकान के बाहर आज सुबह गोलियों के खोल जरूर लोगों को मिले। लोगों ने तुरंत इलाका पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच थाना हैबोवाल की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को मिले 4 खोल जानकारी मुताबिक डस्टी लुक नाम की दुकान के बाहर ये गोलियां चली है। सुबह जब दुकान का मालिक हिमांशु दुकान खोलने आया तो उसने दुकान के बाहर गोलियों के खोल देखे। सहमे हुए दुकानदार ने आस-पास के लोगों को बुलाया। लोगों ने जब पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंच पुलिस ने गोलियों के खोल बरामद किए। सूचना है कि 4 खोल पुलिस को मिले है। सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही पुलिस गोलियां चलाने वाले बाइक या कार पर आए है इस बारे अभी कुछ नहीं पता। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फूटेज खोज रहे है। जानकारी देते हुए थाना हैबोवाल के सब-इंस्पेक्टर राम कृष्ण ने कहा कि गोलियों के खोल जरूर मिले है। गोलियां किन लोगों ने चलाई है अभी कुछ पता नहीं है। दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। पत्रकारों ने जब अधिकारी से सवाल पूछा कि क्या ये मामला रंगदारी से जुड़ा है तो उन्होंने कहा कि अभी इस बारे कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। यहां ये बड़ा सवाल है कि इस तरह से दुकानों के बाहर गोलियां चलना पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल अभी दुकानदार ने भी मीडिया को कुछ नहीं बताया।


