छबड़ा में 34 जर्जर पुलियाओं का होगा नवीनीकरण:13 करोड़ की स्वीकृति, अगले माह से शुरू होंगे मरम्मत कार्य

बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में 34 जर्जर पुलियाओं के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए बड़ी पहल की गई है। इसके लिए करीब 13 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके अगले माह तक पूरी होने और निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में छबड़ा क्षेत्र में कई पुलियाएं खराब स्थिति में हैं। कुछ स्थानों पर पुलियाएं नीची होने के कारण बरसात के मौसम में पानी भर जाता है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने पुलियाओं के व्यापक नवीनीकरण का निर्णय लिया है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार, इस कार्य के तहत नदी, नालों और खालों पर बनी पुलियाओं की मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा। विधायक ने उठाया था मामला
छबड़ा क्षेत्र की जर्जर सड़कों और पुलियाओं का मुद्दा छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने हाल ही में विधानसभा में उठाया था। तारांकित प्रश्न के माध्यम से उन्होंने समस्या को सदन में रखा, जिस पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने जवाब दिया था। इसके बाद अब 34 पुलियाओं के कार्य स्वीकृत हुए हैं। पीडब्ल्यूडी एसई के अनुसार इन कार्यों को 3 से 5 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *