पलारी| ग्राम सांगली में नव युवक दुर्गा उत्सव सांगली स्वच्छता सेवा समिति ने पर्यावरण स्वच्छता एवं सुरक्षा को लेकर पौधारोपण किया। समिति के सदस्य लगातार स्वयंसेवी भावना से तन, मन और धन लगाकर गांव की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। समिति के सदस्य प्रत्येक रविवार को गांव में साफ-सफाई अभियान चलाते हैं। ग्राम पंचायत सांगली के सरपंच तुलज कुमार साहू भी समिति के कार्यों में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, गिरीश पायल, नोहर निर्मलकर, गैंदू साहू, भावेश साहू, दानेश्वर साहू, हर्षू साहू, चम्पेश पटेल, लिनेश पायल, हिमेंद्र सिन्हा, खिलेंद यादव, धर्मेंद्र यादव सहित युवा सदस्य उपस्थित रहे।


