हिमाचल CM 24 को धर्मशाला में लेंगे कैबिनेट मीटिंग:स्टेटहुड-डे की घोषणाओं को लेकर होगी चर्चा; कर्मचारी-पेंशनर को बड़ी उम्मीदें

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 जनवरी को धर्मशाला में कैबिनेट मीटिंग लेंगे। इसमें स्टेटहुड डे (पूर्ण राज्यत्व दिवस) पर मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर चर्चा होगी। आज कैबिनेट की डेट फाइनल होने के बाद मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों को मीटिंग में शामिल होने को कह दिया गया है। बता दें कि इस बार स्टेटहुड डे कांगड़ा के बैजनाथ में मनाया जा रहा है। इस दिन हिमाचल के मुख्यमंत्री कई घोषणाएं करते हैं। प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर डीए के साथ साथ नए वेतनमनान के एरियर के इंतजार में है। हिमाचल की पूर्व जयराम सरकार ने 2022 में सत्ता परिवर्तन से पहले कर्मचारियों को नए वेतनमान के लाभ तो दे दिए थे। मगर एक जनवरी 2016 से देय एरियर का भुगतान नहीं किया गया। कर्मचारी-पेंशनर को DA और वेतन के एरियर का इंतजार प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर के 9000 करोड़ रुपए से ज्यादा का एरियर सरकार के पास बकाया है। ऐसे में कर्मचारी-पेंशनर एरियर के इंतजार में है। उम्मीद की जा रही है कि 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सुक्खू एरियर के साथ साथ डीए का भी ऐलान करेंगे। इसे लेकर कैबिनेट में चर्चा के बाद फैसला संभावित है। भर्ती को मिल सकती है मंजूरी धर्मशाला में बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा बीते तीन दिन से धर्मशाला में की जा रही घोषणाओं को भी अलमीजामा पहनाया जा सकता है। कैबिनेट में विभिन्न विभागों में भर्ती को भी मंजूरी मिल सकती है। शीतकालीन प्रवास पर सीएम सुक्खू CM सुक्खू तीन दिन से धर्मशाला के शीतकालीन प्रवास पर है और कांगड़ा जिला के अलग अलग क्षेत्रों में करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं। इस दौरान जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को भी सुन रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *