कुंभ में जहां आग लगी, वहां बीकानेर के साधु संत:श्रीधरानंद सरस्वती महाराज के आश्रम की सौ से ज्यादा झौपड़ियां जली, सामान बच गया

प्रयागराज में चल रहे कुंभ के दौरान जिस परिसर में आग लगी थी, वहां बीकानेर के साधु संतों का डेरा है। बीकानेर के देवीकुंड सागर में तप करने वाले सर्वेश्वर महाराज और श्रीधरानन्द सरस्वती महाराज के आश्रम में आग लगने सौ से ज्यादा झौपड़ियां जलकर राख हो गई। गीता प्रेस और अखिल भारतीय संघ ने मिलकर एक सौ सत्तर से ज्यादा झौपड़ियां तैयार की थी। ये सभी जल गई, जिसमें अधिकांश बीकानेर के साधु संतों की थी। गनीमत रही कि किसी को नुकसान नहीं हुआ। इन साधु संतों के साथ जुड़े बीकानेर के श्याम व्यास ने बताया कि जिस जगह झौपड़ियां बनी हुई थी, वहीं पर आग लगी। इस दौरान वहां बैठे सभी लोग बाहर निकल गए थे। ऐसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन झौपड़ियों में कुछ नहीं बचा। गनीमत रही कि साधु-संतों, भक्तों व श्रद्धालुओं के भोजन के लिए रखा सामान सुरक्षित रह गया। आग लोहे के छपरों तक पहुंच गई थी। यहां नीचे रखा कुछ सामान तो जला लेकिन अधिकांश बच गया। बाद में श्रीधरानन्दजी महाराज ने वीडियो जारी करके अपने भक्तों को बताया कि आग तो लगी है लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। महाराज ने ये भी बताया कि बीकानेर के भक्तों ने खाने के लिए जो भी सामग्री भेजी है, वो पूरी तरह सुरक्षित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *