नशा मुक्ति नाटक और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन:14 टीमों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया सम्मानित

हनुमानगढ़ जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सोमवार को जंक्शन स्थित निजी कॉलेज में जिला स्तरीय मानस नशा मुक्ति नाटक और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर से चयनित 14 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओपी बिश्नोई ने कहा कि मानस नशा मुक्ति अभियान अब हर कार्यक्रम का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कॉलेज स्टाफ से युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील की। बिश्नोई ने इस तरह की गतिविधियों को नियमित रूप से जारी रखने पर भी जोर दिया। प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जंक्शन के रेयान कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रावतसर के कॉलेज को द्वितीय और टिब्बी के स्वामी विवेकानंद कॉलेज को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में दिसंबर में आयोजित नशा मुक्ति मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कॉलेज निदेशक तरुण विजय ने बताया कि इस प्रतियोगिता से पहले कॉलेज स्तर और ब्लॉक स्तर पर भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। प्रतिभागी टीमों ने नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया। इस मौके पर जिला प्रमुख कविता मेघवाल, एनएमपीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रामपाल अहरोदिया, कॉलेज के नोडल अधिकारी अनमोल शर्मा, संस्था अध्यक्ष आशीष विजय, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, बेबी हैप्पी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विशाल पारीक, डिप्टी प्रिंसिपल डॉ. मनोज शर्मा, रौनक विजय, जिला स्तरीय नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्णायक मदन और दिलबाग राय भाटिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *