जैसलमेर पटवार संघ ने रैली निकाल किया प्रदर्शन:10 सूत्री मांगों को लेकर दिया ज्ञापन, जयपुर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

जैसलमेर पटवार संघ ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली। यह रैली कलेक्ट्रेट में निकाली गई। संघ ने प्रमुख शासन सचिव राजस्व विभाग के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया। पटवारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। मांग पूरी नहीं होने पर जयपुर में धरना प्रदर्शन और घेराव की भी चेतावनी दी है। गौरतलब है कि उपखंड स्तर से लेकर जिला मुख्यालय पर पटवारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए 13 जनवरी से धरने पर बैठे हैं। पटवार संघ जैसलमेर के जिलाध्यक्ष अशोक दान चारण ने बताया- राज्य के समस्त पटवारी संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील व उपखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन दे रहे हैं। इसके विरोध में आज जिला मुख्यालय पर रैली निकाली गई। कलेक्टर प्रताप सिंह को प्रमुख शासन सचिव के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देकर जल्द मांगों को पूरा करने की मांग रखी गई है। मांग पूरी नहीं होने पर जयपुर में विशाल रैली एवं धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ये है 10 सूत्री मांगें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *