बाघिन अपने दो शावकों के साथ दिखी-VIDEO:अंधेरी ट्रैक पर 10 मिनट तक बैठे रहे तीनों; सफारी जीप के पीछे भी चला शावक

सरिस्का के जंगल में टूरिस्ट को हर दिन बाघ-बाघिन नजर आ रहे है। अब अलवर शहर के पास बाला किला के जंगल में अंधेरी ट्रैक पर बाघिन ST-2302 अपने दो शावकों के साथ नजर आई। तीनों ट्रैक के बीच में बैठे थे। आगे दोनों शावक और सबसे पीछे बाघिन थी। टूरिस्ट्स ने तीनों को देखकर वीडियो बनाया। बाघिन और उसके दो शावकों की PHOTOS इन दिनों सरिस्का में बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। साइटिंग के दौरान सोमवार शाम की पारी में बाघिन ST-2302 अपने दो शावकों को देखकर टूरिस्ट खुश हो गए। टाइग्रेस अपने शावकों के साथ करीब 10 मिनट तक ट्रैक पर बैठी रही। इसके बाद शावक ट्रैक के बीचों-बीच में चलने लगा। सफारी की जिप्सी के पीछे से टाइगर का शावक आता नजर आया। बफर जोन के जंगल में इस तरह की शानदार साइटिंग रही। जैसा सरिस्का के जंगल में आए दिन देखने को मिलता है। बफर जोन में एसटी 19 के चार शावक
अलवर के बफर जोन में बाला किला के आसपास पहले टाइग्रेस एसटी 19 के चार-चार शावक दिखे हैं। अब एसटी 2302 के दो शावक नजर आते हैं। यहां एसटी 18 टाइगर का दबदबा रहा है। उसके यहां आने के बाद बफर जोन में टाइगर का कुनबा तेजी से बढ़ा है। एसटी 19 ने बफर जोन को आबाद करने में अहम भूमिका निभाई है। अब एसटी 2302 के दो शावक आए दिन नजर आ जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *