रायपुर के रामा-वर्ल्ड में एक युवक की लाश मिली:एक्सीडेंट से मौत की आशंका, झारखंड का रहने वाला था युवक, पैर में चोट के निशान

रायपुर के रामा वर्ल्ड कॉलोनी में मंगलवार सुबह युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। युवक झारखंड का रहने वाला था वह मजदूरी करने के लिए रायपुर आया था। युवक के पैर में गंभीर चोट के निशान हैं जिससे पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की मौत एक्सीडेंट से हुई है। हालांकि इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो पाएगी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान शुभम राणा (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी देवघर झारखंड के रूप में हुई है। शुभम रामा वर्ल्ड स्थित स्वर्णभूमि कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में कारपेंटरी का काम करता था और वहीं अन्य मजदूरों के साथ रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, शुभम बीती रात करीब 11 बजे से अपने कमरे से निकला था। अगले दिन जब अन्य मजदूरों ने उसकी आसपास तलाश की। तभी पास के ही निर्माणाधीन मकान के पास शुभम की लाश पड़ी मिली, जिसे देखकर साथी घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। CCTV फूटेज से जांच में जुटी पुलिस घटना की खबर मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। शव पर चोट के निशान होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। दोस्तों से भी पूछताछ इधर, घटना की सूचना मिलते ही झारखंड से परिजन रायपुर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि शुभम का किसी से कोई विवाद नहीं था और इस तरह उसकी मौत स्वाभाविक नहीं लगती। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। विधानसभा थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और शुभम के साथ काम करने वाले साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *