एकीकृत किसान पोर्टल में 7 तक होगा निराकरण

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के किसानों की सुविधा को ध्यान में रख एकीकृत किसान पोर्टल से पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। किसानों द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन से संबंधित संशोधन एवं आवेदन किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरांत, राज्य शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि 7 जनवरी तक संबंधित राजस्व विभाग एवं अन्य अधिकृत विभागों के अधिकारियों व पटवारियों द्वारा भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस संबंध में राजनांदगांव जिले के समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को प्रशिक्षण प्रदान कर आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय में कार्य करने निर्देशित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *