श्रीगंगानगर में 12 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी:न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज, कोल्ड वेव और डेंस फॉग की चेतावनी

राजस्थान के उत्तरी इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीगंगानगर में घने कोहरे और हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने शीतलहर को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 6 तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 12 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। वहीं, कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। मौसम विभाग ने उत्तरी राजस्थान में कोल्ड वेव और डेंस फॉग की चेतावनी जारी की हुई है। न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम 5.4 और अधिकतम 14.3 डिग्री रहा, जबकि रविवार को न्यूनतम 6 और अधिकतम 15.9 डिग्री रिकार्ड हुआ। हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं और सिंचाई वाले इलाके में नमी के कारण यहां कोहरा और सर्दी का असर सबसे ज्यादा है। कोल्ड वेव और डेंस फॉग की चेतावनी आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम हैं। जनवरी में नियमित अंतराल पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड और बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन 8 जनवरी के आसपास नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग ने उत्तरी राजस्थान में कोल्ड वेव और डेंस फॉग की चेतावनी जारी की हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *