वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएं, हेलमेट जरूर पहनें

बालोद| शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरथुली में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली। प्राचार्य घनाराम देशमुख ने बताया कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। परिवार, विद्यालय, समाज और अन्य संबंधित लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। इंदु वर्मा ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि अधिकांश दुर्घटना शराब या नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण होती हैं, और ये लोग दूसरों को भी दुर्घटना का शिकार बना देते हैं। प्रदीप साहू ने कहा कि वाहन तेज गति से नहीं चलाना चाहिए और वाहन चलते समय मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। शपथ कार्यक्रम में विशेष रूप से भागवत चतुर्वेदी, राजेश साहू, डामेंद्र साहू, गजेंद्र पूरी गोस्वामी, होरीलाल पटेल, सौरभ पिस्दा, प्रदीप साहू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *