धमतरी में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली का सरेंडर:2005 से माओवादी संगठन में सक्रिय, कई मुठभेड़ में शामिल रही

छत्तीसगढ़ के धमतरी में 5 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली की पहचान भूमिका उर्फ गीता (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नगरी एरिया कमेटी की गोबरा एलओएस कमांडर थी। वह साल 2005 से माओवादी संगठन में सक्रिय थी। धमतरी पुलिस के लगातार अभियानों, सिविक एक्शन और छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर भूमिका ने यह कदम उठाया। उसने 6 जनवरी 2026 को एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया। वह बीजापुर जिले के गुंगालुर थाना क्षेत्र के पुसनार गांव की रहने वाली है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि माओवादी संगठन में लंबे समय तक रहने के दौरान भूमिका पारिवारिक जीवन से वंचित रही। संगठन में भेदभावपूर्ण व्यवहार और उसकी विचारधारा से निराश होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में यह आत्मसमर्पण कराया गया। भूमिका उर्फ गीता वर्ष 2005 से माओवादी संगठन में सक्रिय थी। प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद वह 2010 तक प्लाटून-01 में रही। 2010 में उसे ओडिशा राज्य कमेटी में स्थानांतरित किया गया, जहां वह 2011 से 2019 तक सीसीएम संग्राम की गार्ड के रूप में कार्यरत रही। इसके बाद, 2019 से 2023 तक वह सीनापाली एरिया कमेटी में एसीएम रही और सितंबर 2023 में गोबरा एलओएस कमांडर बनी। वर्तमान में संगठन में सदस्यों की संख्या कम होने के कारण वह नगरी और सीतानदी एरिया कमेटी के साथ संयुक्त रूप से सक्रिय थी। तथा उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आत्मसमर्पण करने पर शासन की नीति के तहत उसे 50,000 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। इन वारदातों में रही शामिल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *