रायगढ़ में राशन दुकानदारों को नहीं मिला बारदाने की राशि:डेढ़ माह से भुगतान आने के बाद भी लंबित, DMO से मिलने पहुंचे संचालक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बारदानों की राशि राशन दुकान संचालको को नहीं मिल सकी है। जबकि शासन से डेढ़ माह पहले ही राशि डीएमओ कार्यालय को मिल चुकी है, लेकिन DMO ऑफिस के द्वारा राशि जारी नहीं की गई। जिससे परेशान होकर राशन दुकान संचालक DNO ऑफिस पहुंचे। जहां उन्हें आश्वसन दिया गया है कि शाम तक उनका राशि जारी कर दिया जाएगा।
जिले में 664 राशन दुकान संचालित है और शहर में 66 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें है। इन्हें बरदानों की डीएमओ कार्यालय से जारी की जाती है, लेकिन पिछले डेढ़ माह से राशि आने के बाद भी राशन दुकान संचालको को नहीं दिया गया है। ऐसे में दुकानदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए मंगलवार को काफी संख्या में राशन दुकान संचालक डीएमओ कार्यालय पहुंचे। जहां उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन की तैयारी थी, लेकिन जिला विपणन अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। तब DMO ने शाम तक सभी राशन दुकान संचालको को राशि जारी करने का आश्वसन दिया। 14 लाख के बारदाने की राशि लंबित
राशन दुकान संचालक प्रशांत सिंह ने बताया कि पीडीएस राशन दुकानदार के द्वारा पिछले वर्ष 2024-25 में जो बरदाना दिया था। उसका राशि शासन के द्वारा भुगतान आज से डेढ़ माह पहले DMO को दिया जा चुका है। भुगतान आने के बाद भी आज दिनांक तक इनके द्वारा राशन दुकानदारों को बरदाना का भुगतान नहीं किया गया है। जिले में लगभग 14 लाख के बदरदानों का पैसे लंबित है। आश्वसन दिया गया है कि शाम तक चेक जारी कर दिया जाएगा।
संख्या में मिलान के कारण रूका था
इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी जान्वी जैन ने बताया कि साल 2024-25 में जो पीडीएस बरदाने का उठाव हुआ था। उसके राशि की मांग के लिए राशन दुकानदार आए थे। कुछ बरदानों की संख्या का मिलन नहीं हो सका था, इसलिए राशि जारी नहीं हो सकी थी। अब मिलान हो गया है। शाम तक जारी कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *