नाबालिग से दुष्कर्म के बाद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जिले के थाना सोनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओरछाकुरुई में नाबालिग बालिका की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूर्व परिचय का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फिर धारदार हथियार से उसकी जघन्य हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार ग्राम ओरछाकुरुई निवासी बालिका राधा (नाम परिवर्तित) 31 दिसंबर से लापता थी। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। 4 जनवरी को ग्रामीणों ने गांव के कोसरा खेत में बालिका का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल थाना सोनपुर में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान ग्राम गुनेर निवासी संजू कुमेटी के रूप में हुई। पूछताछ में यह पुष्टि हुआ कि आरोपी ने पीड़िता से पूर्व परिचय का लाभ उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अपराध को छिपाने के इरादे से कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *