250 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित कहा- 12वीं में टॉप करने पर देंगे

भास्कर न्यूज | कवर्धा चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज युवा प्रकोष्ठ का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व शासकीय सेवा के क्षेत्र में चयनित युवाओं का सम्मान किया गया। चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विरेन्द्र चंद्रवंशी ने बताया कि समारोह में 250 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व शासकीय सेवा जैसे पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग आदि में चयनित होने वाले को भी सम्मानित किया। ये वे युवा हैं जो समाज, परिवार व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किए हैं। चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज अध्यक्ष सतीश चंद्रवंशी यह घोषणा की कि आगामी सत्र से प्रत्येक वर्ष माशिमं के कक्षा 10वीं में पूरे जिला में टॉप करने वाले विद्यार्थी को 21 हजार व 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थी को 51 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह का उद्देश्य समाज के होनहार छात्र-छात्राओं व युवाओं को प्रोत्साहित करना, शिक्षा, संस्कार व समाज के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना था। समाज को एकता के सूत्र में पिरोता है ऐसा कार्यक्रम सतीश चंद्रवंशी ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार का रचनात्मक कार्य अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए। रामप्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि कार्यक्रम समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष इंद्राणी चंद्रवंशी, रामप्रसाद चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, विरेन्द्र चंद्रवंशी उपस्थित थे। सम्मान केवल प्रशस्ति पत्र प्रदान करना नही होता बल्कि मेहनत, सेवा व समर्पण को नमन करने का पर्व होता है। हर जिम्मेदारी को निभाना आसान काम नहीं: कैलाश कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के पीछे युवा टीम का अथक परिश्रम साफ दिखाई देता है। हर जिम्मेदारी को निभाना आसान नहीं होता, लेकिन इस टीम ने इसे संभव कर दिखाया है। मोतीराम चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, लाल बहादुर चंद्रवंशी, टेकसिंह चंद्रवंशी, कमल चंद्रवंशी, शत्रुहन चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, दीनानाथ चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी उपस्थिति थे। संचालन युवा कोषाध्यक्ष दीनानाथ चंद्रवंशी ने किया। समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने पर जोर अतिथियों ने होनहार प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, लोकसेवकों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। उनसे अपेक्षा किया कि वे जहां भी अपनी सेवा दे रहे हैं, वहां पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने समाज व राष्ट्र के उन्नति में अपना योगदान दें। कुर्मी क्षत्रिय समाज का मानना है कि शिक्षा ही सामाजिक उन्नति का सशक्त माध्यम है। प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कर समाज न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *