राजस्थान पेंशनर समाज, शिवगंज की मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रघुनाथ मीना ने की। इसमें मोहनलाल सोनी (संरक्षक), राजेंद्र सिंह राठौड़ (वित्तीय साक्षरता परामर्श केंद्र, भारतीय स्टेट बैंक, सिरोही), वरिष्ठ पेंशनर मांगीलाल गर्ग और मानाराम राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिंह राठौड़ ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी अक्सर वरिष्ठ नागरिकों की कमजोरियों का फायदा उठाते हैं। राठौड़ ने पेंशनरों को बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साइबर क्राइम से बचने की दी जानकारी
इनमें किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और अपनी लोकेशन साझा न करने, हर दो-तीन माह में पासवर्ड बदलने, शॉपिंग मॉल में खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतने, बच्चों को मोबाइल का उपयोग न करने देने, अपरिचितों को मोबाइल न देने, ई-मित्र पर अपने दस्तावेज, फोटोकॉपी या आईडी न छोड़ने जैसे उपाय शामिल थे।
उन्होंने केवाईसी, अनावश्यक खाते बंद करने, नॉमिनेशन, वसीयतनामा, संयुक्त खाता खुलवाने, गलत नंबर से आए कॉल न उठाने और डिजिटल कैश नोट सहित प्रधानमंत्री की बैंकिंग संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी। बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने की उपयोगी जानकारी दी
संरक्षक मोहनलाल सोनी ने बैंकिंग धोखाधड़ी से संबंधित जानकारी को उपयोगी बताया और सभी पेंशनरों को इस पर विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया। उन्होंने आठवें वेतन आयोग के लिए केंद्र सरकार को समय-समय पर ज्ञापन देने का भी प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष रघुनाथ मीना ने पेंशनरों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। सचिव जयसिंह राठौड़ ने मंच संचालन किया और पेंशनरों की समस्याओं का समाधान किया। कोषाध्यक्ष भूराराम माधव ने प्रदेश कार्यालय में डीएस नकारा की मूर्ति अनावरण और आय-व्यय की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर देवकिशन अरोड़ा, अनाराम मोबारसा, रुस्तम अली, मूलाराम घांची, वनाराम परिहार, विमला परिहार, विजयमा केपी, रतिराम गर्ग, हंसाराम गर्ग, मूलसिंह देवड़ा, नारायण लाल पटवा, भंवर राठौड़, गणेश पारंगी, शरद चौहान, भूराराम देवासी, दलपत सिंह इंदा, मनोहर दाना, जगाराम मीना और नरपतसिंह राव सहित कई अन्य पेंशनर उपस्थित थे।


