डूंगरपुर में 2 बाइक में जोरदार टक्कर, 1व्यक्ति की मौत:पुनाली घाटा में हुआ हादसा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पुनाली घाटा में 2 बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान पालथुर निवासी नानुराम ननोमा के रूप में हुई है। उनके बेटे छगनलाल ने दोवड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोवड़ा थाने के एएसआई सुशील दशोरा ने बताया कि नानुराम ननोमा कहारी डोलवर से अपनी बाइक से पालथुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पुनाली घाटा में सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में नानुराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस से डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *