शादी के 19 साल बाद 10 बेटियों पर हुआ बेटा:फतेहाबाद का है परिवार, पिता बोले- लड़का होते ही दिल खुश हुआ, नाम रखा दिलखुश

हरियाणा में फतेहाबाद के रहने वाले एक दंपती को शादी के 19 साल बाद बेटा पैदा हुआ है। जिले में भूना के गांव ढाणी भोजराज निवासी संजय इससे पहले 10 बेटियों का पिता था। वह बेटे के इंतजार में 19 साल रहा और एक के बाद एक बेटियों का पिता बना। मगर उसने बेटियों को भी बेटों के समान रहकर पालन पोषण करता रहा। अब 19 साल बाद घर में 10 बहनों पर बेटा पैदा हुआ है। परिवार की बड़ी बेटी 18 साल की हो चुकी है और वह 12वीं में पढ़ रही है। परिवार ने करीब 50 किमी दूर जींद के उचाना जाकर महिला की डिलीवरी करवाई। उचाना के एक अस्पताल के डॉक्टर नरवीर और डॉक्टर संतोष ने इस महिला की नॉर्मल डिलवरी करवाई और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए क्रिटिकल केस में अपने खर्च पर जींद से इमरजेंसी में खून मंगवाकर महिला को चढ़ाया। अब मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और महिला को डिस्चार्ज कर दिया है। यहां पढ़िए, पिता संजय ने क्या-क्या बताया… संजय के परिवार की PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *