एसआईआर से चूके 2500 ने नाम जुड़वाने बीएलओ को दिया आवेदन

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव एसआईआर सर्वे में चूके 2500 वोटर्स ने नाम जुड़ाने आवेदन किया है। सर्वे पूरा होने के बाद जिले के 55 हजार 705 वोटर का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया था। दावा आपत्ति भी शुरू की गई। सर्वे के दौरान गणना पत्रक नहीं भरने और काटे गए नाम के लिस्ट में शामिल हुए ऐसे 2500 वोटर्स ने दावा आपत्ति के दौरान आवेदन किया है। इन्हें अब फार्म -6 फार्म भरकर वोटर लिस्ट में दोबारा शामिल करने के लिए आवेदन लिया जा रहा है। बता दें कि जिले में 8 लाख 35 हजार वोटर्स का मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण सर्वे किया गया था। जिसमें 55 हजार 705 वोटर्स का लिस्ट से नाम हटा दिया गया। इनमें 15 हजार 502 वोटर्स मृत पाए गए थे। वहीं शेष अनुपस्थित व दूसरे विधानसभा में शिफ्ट होना पाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *