तिथियों में बदलाव की उच्च कार्यालय से अनुमति

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिले को इस साल भी नेशनल स्कूल गेम्स बॉस्केटबॉल स्पर्धा की मेजबानी मिली है। 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल स्पर्धा अंतर्गत बॉस्केटबॉल बालक-बालिका अंडर 17 वर्ष का आयोजन 11 से 15 जनवरी तक दिग्विजय स्टेडियम में किया जाएगा। स्पर्धा में 800 बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों के साथ 200 की संख्या में टीम के कोच और मैनेजर सहित स्टाफ इसमें शामिल रहेगा। शिक्षा विभाग द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अफसरों, पीटीआई, शिक्षकों को तैयारी करने निर्देशित किया गया है। जिले में स्कूल गेम्स 11 से 15 जनवरी के बीच खेले जाएंगे। बोर्ड के बच्चों की प्रैक्टिकल परीक्षा भी 13 से 15 जनवरी के बीच आयोजित होगी। वहीं 16 से प्री बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। खेल और पढ़ाई के साथ परीक्षा की तिथि टकराने से विद्यार्थियों और पालकों की चिंता बढ़ी हुई है। लोक शिक्षक संचालनालय, माध्यमिक शिक्षा मंडल और समग्र शिक्षा एक विभाग के अंतर्गत है। लेकिन तालमेल की कमी की वजह के कारण तिथियां टकरा रही है। विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा के लिए इन तिथियों में बदलाव करने की जरूरत है तभी खेल, पढ़ाई और परीक्षा होगी। डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि उच्च कार्यालय से तिथियों में बदलाव की अनुमति मिल गई है। 11 से 15 के बीच स्कूल गेम्स होंगे। 13 से 15 जनवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा होगी और 16 जनवरी से कक्षा 10वीं एवं 12 बोर्ड के बच्चों की प्री बोर्ड परीक्षा ली जाएगी। छमाही की तर्ज पर दूसरे स्कूलों में कॉपियों का मूल्यांकन होगा। परीक्षा के दौरान शिक्षकों को कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर जल्द नतीजे जारी करने कहा गया है। इसके आधार पर 20 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *