जालंधर के फ्रैंड्स कॉलोनी में ठगी CCTV:नगर निगम कर्मी बनकर ठगों ने बुजुर्ग दंपति से 11 हजार रुपये की ठगी की

जालंधर के वडाला चौक के पास फ्रैंड्स कॉलोनी में नगर निगम अधिकारी बनकर आए ठगों ने बुजुर्ग दंपती से 11 हजार रुपए की ठगी कर ली। दो बाइकों पर सवार चार आरोपियों ने कारपेट बेचने के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया और रकम लेकर फरार हो गए। घटना के बारे में कपूर परिवार की महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ घर के बाहर धूप सेंक रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और खुद को नगर निगम कर्मी बताते हुए घर में पानी या सीवरेज की समस्या के बारे में पूछने लगे। मना करने के बाद वे आपस में बातचीत करने लगे। कुछ देर बाद दो अन्य युवक बाइक पर कारपेट लेकर पहुंचे और दंपती से कारपेट खरीदने की बात कहने लगे। जब दंपती ने मना किया तो कथित नगर निगम कर्मी और कारपेट बेचने वाले आपस में सौदा तय करने लगे।
कारपेट के नाम पर हजारों की धोखाधड़ी आरोपियों ने 11 हजार रुपए में कारपेट खरीदने की डील दिखाकर भरोसा जीता। एक युवक ने कहा कि उसके पास अभी 2 हजार रुपए हैं और बाकी पैसे घर से लाकर देगा, लेकिन कारपेट बेचने वाले ने तुरंत पैसे मांगने शुरू कर दिए। इसके बाद कथित निगम कर्मी ने महिला के पति से 11 हजार रुपए मांगे और जल्द पैसे लौटाने का झांसा देकर कारपेट थमा दिया। इसके बाद में कारपेट जांचने पर वह बेहद हल्के और घटिया निकले। जब दंपती बाहर आए तो चारों आरोपी रकम लेकर फरार हो चुके थे। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *