ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें भंवरलाल समेत दो लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना इलाके मूढों की ढाणी निवासी बीती रात की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार डऊकियों की ढाणी भूरटिया निवासी कौशलाराम (23) पुत्र अणदाराम प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सोमवार रात को घर से मूढों की ढाणी गांव गया। वहां पर सुनसान मकान में मफलर से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों जब शव लटका देखा तो जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहां पर परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने मौके से शव को नीचे उतारा गया। वहां से फिर बॉडी को बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में लाया गया। वहां पर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दी। जिसमें ब्लैकमेलिंग और परेशान करने से आहत होकर सुसाइड करना बताया है। नागाणा थाना के एएसआई भंवरलाल ने बताया- युवक ने ब्लैकमेलिंग और धमकियों से आहत होकर सुसाइड करने की रिपोर्ट मृतक के भाई दे दी है। एक वीडियो भी आया है जिसमें भंवरलाल पुत्र मगाराम निवासी नागड़दा पर ब्लैकमेल कर 20 हजार रुपए का आरोप लगाया है। मृतक के पास में भंवरलाल लड़कियां भेजकर ब्लैकमेल करता था। फिलहाल रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। 44 सेकेंड का वीडियो सुसाइड से पहले एक 44 सेकेंड का वीडियो बनाया है। जिसमें अंधेरे में स्लो-स्लो बोल रहा था। जिसमें भंवरलाल समेत दो तीन लोगों पर ब्लैकमेल कर 20 हजार रुपए लेने का आरोप लगा रहा है। अंत में बोल रहा है कि इससे परेशान होकर मै सुसाइड कर रहा हूं। फिर उसका चेहरो भी दिखाई दे रहा है।


