अखिल मेघवंश महासभा संस्थान की ओर से आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवा कर सड़क बनवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। सभी लोग रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध जताया। कुछ देर के लिए धरना भी दिया। बाद में कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। अखिल मेघवंश महासभा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, महासचिव महेन्द्र परिहार, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रकाश आदि ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया- कांकरदा-भूणाबाय जयपुर रोड अजमेर पटवार हल्का रसूलपुरा, वर्किंग भू-नक्शा खसरा नम्बर 200 से खसरा नम्बर 330 तक राजस्व रिकॉर्ड अनुसार आम रास्ता है। वर्षों से रसूलपुरा-कांकरवा और आस-पास के रहने वाले निवासियों के लिए है और यहां मेघवंश छात्रावास भी बना हुआ है। छात्रावास का भी आने-जाने का यहीं मुख्य रास्ता है। पास ही स्थित पैट्रोल पम्प संचालक की ओर से बार-बार अतिक्रमण कर रास्ते को बंद कर दिया जाता है। हाल ही में आम रास्ते को बंद कर दिया तथा आस-पास के ग्रामीणों ने मिलकर बड़ी मुश्किल से आम रास्ते को वापस खुलवाया। रास्ते को लेकर भविष्य में कोई भी अनहोनी घटना होने की सम्भावना है। अगर आम रास्ते को बंद करते है तो रसूलपुरा-कांकरदा के लोग व मेघवंश समाज द्वारा आन्दोलन किया जाएगा। अत: आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवा कर सडक निर्माण करवाया जाए। ………… पढें ये खबर भी… अजमेर जिला परिषद वार्ड ड्राफ्ट-आपत्ति की आज लास्ट डेट:ब्यावर जिला नया बनने से एक वार्ड बढ़ा; अब 33 हो गई वार्डों की संख्या पंचायतीराज के चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। अजमेर जिला परिषद के वार्डों के जारी किए गए ड्राफ्ट को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की आज लास्ट डेट है। आपत्ति के बाद सुधार के बाद फाइनल ड्राफ्ट प्रकाशन होगा। (पूरी खबर पढें)


