चतरा में नवजात बच्ची का शव बरामद:कठौतिया तालाब के पास नाले में मिला शव, माता-पिता की पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

चतरा में एक नवजात बच्ची का शव कठौतिया तालाब के पास एक नाले से बरामद किया गया है। बच्ची ने दुनिया में आने से पहले ही दम तोड़ दिया था। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यह घटना चतरा सदर थाना क्षेत्र के कठौतिया तालाब के पास मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। स्थानीय ग्रामीण और समाजसेवी अनुज कुमार प्रधान की नजर नाले में पड़ी एक छोटी आकृति पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर पता चला कि गंदे पानी और कीचड़ के बीच एक नवजात बच्ची का शव पड़ा था। इस खबर के फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्ची के माता-पिता की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन और थाना प्रभारी विपिन सिंह पुलिस बल और सदर अस्पताल की एम्बुलेंस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *