इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:भागीरथपुरा में कांग्रेसियों को रोका, न्याय यात्रा में आएंगे राहुल गांधी; तिल चतुर्थी पर सवा लाख लड्डुओं का भोग

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. भागीरथपुरा की घेराबंदी…कांग्रेसियों को रोका भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल से हुई मौतों को लेकर इंदौर के सभी वार्डों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी प्रदर्शन में मौजूद रहे। उधर, मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में चार से पांच याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हुई। पढ़ें पूरी खबर 2. खजराना मंदिर में गणपति बप्पा को लगा महाभोग माघ माह की तिल चतुर्थी के पावन पर्व पर आज खजराना गणेश मंदिर पर भक्त मंडल की ओर से तिल-गुड़ के सवा लाख लड्डुओं का भोग समर्पित किया गया। वहीं पवित्र ध्वजा पूजन के साथ परंपरागत तीन दिवसीय मेले की​​​​ शुरुआत भी हुई। पढ़ें पूरी खबर 3. वैष्णव कॉलेज में छात्र नेताओं के दो गुटों में विवाद वैष्णव कॉलेज में मंगलवार को छात्र नेताओं के दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद छात्र नेता अपने साथियों के साथ शिकायत दर्ज कराने द्वारकापुरी थाने पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद एसआई द्वारा उन्हें टाल दिए। नाराज होकर उन्होंने थाने परिसर में हंगामा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर​​ 4. पुलिस ने चाइनीज मांझे के 8 बोरे पकड़े जूनी इंदौर पुलिस ने सोमवार रात चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एक कार से 8 बोरों में भरा चाइनीज मांझा ले जा रहे एक सिंधी व्यापारी को पकड़ा है। आरोपी के पास से सैकड़ों चाइनीज मांझे जब्त किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 5. ​​​​​नो पार्किंग से गाड़ी उठाने को लेकर विवाद सराफा पुलिस ने ट्रैफिक हेडकास्टेबल की शिकायत पर एक युवक और महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में FIR दर्ज की है।​​​​​​​ हेडकास्टेबल के अनुसार, सोमवार शाम वे ट्रैफिक क्रेन में रोड साइड पर खड़ी गाड़ी उठाकर ले जा रहे थे, तभी दोनों ने उनसे विवाद किया। पढ़ें पूरी खबर 6. इंदौर न्याय यात्रा में आएंगे राहुल गांधी भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई 17 मौतों के बाद अब कांग्रेस 11 जनवरी को न्याय यात्रा निकालने जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस ने इंदौर में बैठकें लेना शुरू कर दी है। शहर के बाद ग्रामीण कांग्रेस की बैठक भी हो चुकी है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर 7. बीजेपी नेत्री के बेटे पर एफआईआर​​​​​​​ एमजी रोड थाना पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के फोटो खींचकर उन्हें वॉट्सऐप पर साझा करने के मामले में बीजेपी नेत्री के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर 8. कोहरे ने फिर रोकी उड़ानों की रफ्तार​​​​​​​ लगातार चौथे दिन मौसम और घने कोहरे ने देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों की राह रोक ली। मंगलवार सुबह एयरपोर्ट क्षेत्र में दृश्यता कम बनी रही, जिसके चलते उड़ान संचालन प्रभावित हुआ, 10 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर 9. मां के दूसरे पति पर चाकू से हमला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां के दूसरे पति पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के गले और सीने पर चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर ​10. सराफा में नाबालिग से छेड़छाड़​​​​​​ सराफा मार्केट में सोमवार देर शाम एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीड़िता अपनी दो मौसी के साथ खरीदारी के लिए बाजार पहुंची थी। संगम चाट हाउस के पास नाश्ता करने के दौरान एक दुकानदार ने उससे छेड़छाड़ की। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *