डीग में ब्रेकर से बाइक असंतुलित होकर गिरी:युवक हुआ गंभीर घायल, भरतपुर रेफर किया गया

डीग में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक मांगेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बदनगढ़ निवासी मांगेलाल अपनी बाइक से डीग से काम करके लौट रहा था, तभी पैराजाइज होटल के सामने ब्रेकर पर उसकी बाइक असंतुलित हो गई। बाइक असंतुलित होने के बाद मांगे लाल सड़क किनारे जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने घायल युवक को डीग अस्पताल पहुंचाया। डीग अस्पताल में मांगेलाल का प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी हालत गंभीर होने और सिर में चोट लगने के कारण उसे हायर सेंटर भरतपुर रेफर कर दिया गया। डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते भरतपुर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद डीग कोतवाली के एएसआई राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *