ब्यावर में 42 किलो डोडा-पोस्त पकड़ा, 2 तस्कर गिरफ्तार:कार भी जब्त की, नाकाबंदी में की गई कार्रवाई

ब्यावर जिले की रायपुर थाना पुलिस ने 42 किलो 800 ग्राम डोडा-पोस्त के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है। थानाधिकारी सरवर खां और उनकी टीम ने सोमवार को हरीपुर से झूठा जाने वाले तिराहे पर नाकाबंदी की। इस दौरान कालबकला की ओर से हरीपुर की तरफ आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोका गया। कार में सवार कपिल कुमार और चक्रवर्ती से पूछताछ के बाद गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में रखे 2 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में अफीम के डोडा पोस्त भरे हुए मिले। दोनों कट्टों का वजन करने पर कुल 42 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही अवैध मादक पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कपिल कुमार सेंगवा (26) पुत्र सहीराम, निवासी घाणा मगरा, पुलिस थाना बिलाड़ा, जिला जोधपुर और चक्रवर्ती (21) पुत्र भवानी शंकर, निवासी निकी खेजडला, पुलिस थाना बिलाड़ा, जिला जोधपुर शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *