तीसरे दिन भी बड़ी मात्रा में मिला सिंगल यूज पॉलीथिन:गौदाम पर हुई कार्रवाई, 50 क्विंटल प्लास्टिक केरी बैग सीज

भीलवाड़ा शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरी बैग के खिलाफ नगर निगम की मुहिम लगातार जारी है।आज तीसरे दिन नगर निगम की टीम ने शहर में एक कार्रवाई को अंजाम दे बड़ी मात्रा में सिंगल यूज पॉलीथिन बैग को जप्त किया है। नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में नगर निगम की टीम द्वारा अभियान चला कर सिंगल यूज पॉलीथिन बैग पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज एक सूचना के बाद शहर के आदर्श नगर में एक मकान पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस मकान में पॉलीथिन रखने के लिए इसे गोदाम बनाया गया था और यहां बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के कट्टों में सिंगल यूज प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली है। नगर निगम की टीम द्वारा इन सारे प्लास्टिक के कट्टों को दो से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉली में भरवारा गया। इनका वजन 50 क्विंटल से भी ज्यादा है।इस गोदाम मालिक का पता लगाकर इसके खिलाफ भी लीगल कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की सूचना पर प्रदूषण मंडल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है।निगम की इस कार्रवाई के बाद प्लास्टिक व्यापारियों में हड़कंप मच गया।कई व्यापारियों के शटर लग गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *