सिटी पार्क में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया:’स्वच्छ भारत विकसित भारत’ अभियान के तहत 150 एनएसएस स्वयंसेवकों ने पार्क के विभिन्न हिस्सों की सफाई की

जयपुर में स्वच्छ भारत अभियान को नई दिशा देते हुए आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के एनएसएस स्वयंसेवकों ने एक सराहनीय पहल की। राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर 2025 के तहत मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रमुख रामादेवी चोपड़ा ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वच्छता को समाज की प्रगति का मूल आधार बताया और कहा कि यह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वच्छता का प्रतीक है। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं से ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। यूनिवर्सिटी के 150 एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ पार्क की सफाई में योगदान दिया। स्वयंसेवकों ने न केवल पार्क के विभिन्न हिस्सों की सफाई की और कचरा उठाया और झाड़ियों की छंटाई भी की। इसके साथ ही, पार्क में आने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।इस अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने टीम भावना और सेवा भाव का उत्कृष्ट परिचय दिया। यह अभियान ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *