सड़क सुरक्षा के लिए बड़ी पहल:रोज 25 बच्चों की मौत को रोकने माय एफएम ने शुरू की ‘नन्हे हेलमेट’ मुहिम

सड़क दुर्घटनाओं में बच्चों की बढ़ती मौतों को देखते हुए 94.3 माय एफएम ने जयपुर ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से ‘नन्हे हेलमेट’ अभियान की शुरुआत की है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में प्रतिदिन 25 से अधिक बच्चे सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं। इस गंभीर समस्या का मुख्य कारण है कि अभिभावक खुद तो हेलमेट पहनते हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी करते हैं। इस जागरूकता अभियान में रोड सेफ्टी एनजीओ, स्थानीय स्कूलों के छात्र और सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ भी शामिल हुए हैं। माय एफएम के आरजे कार्तिक और आरजे मोहित शहर के प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों पर स्कूली बच्चों के साथ मिलकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और बच्चों को निशुल्क हेलमेट भी वितरित किए जा रहे हैं। अभियान की एक खास बात यह है कि रेडियो स्टेशन पर प्रतिदिन एक बाल आरजे भी अभिभावकों से बच्चों को हेलमेट पहनाने की अपील करता है। आम जनता भी इस मुहिम का हिस्सा बन सकती है। इसके लिए व्हाट्सएप पर NH टाइप कर 95492-20943 नंबर पर भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए श्रोता 94.3 माय एफएम को सुन सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *