कोटा में केडीए ने अतिक्रमण हटाया:सड़क किनारे 500 मीटर तक लोगों ने अस्थाई कब्जा किया था

कोटा के महावीर नगर, मेडिकल कॉलेज, आरके पुरम इलाके में कोटा विकास प्राधिकरण और नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने सड़क किनारे रखे अतिक्रमण को मुक्त करवाया। 3 से 4 घंटे की कार्यवाही में 50 से अधिक कच्ची झोपड़ी, रोड किनारे ठेले फुटकर की दुकानों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया। 500 मीटर अस्थाई अतिक्रमण था कोटा विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) महावीर शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क किनारे कई वर्षों से अतिक्रमण कर ठेले और कच्ची झोपड़ियां बना कर सड़क को कंजस्टेड कर रखा था। लोगों ने अतिक्रमण कर कच्ची टापरी, लोहे के टीन शेड लगाकर अपने दुकानें बना रखी थी। लगभग 500 मीटर के एरिया तक अस्थाई अतिक्रमण किया हुआ था। शहर के व्यस्ततम सड़क पर लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं स्थानीय व्यापारी भी अतिक्रमण से परेशान होते रहते है। नगर निगम के अतिक्रमण के जाप्ते ने मेडिकल कॉलेज के सामने मेन रोड पर और आरके पुरम इलाके में कच्ची झोपड़ियों को हटाया। कोटा विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर शर्मा के निर्देशन पर समझाइए कर मुक्त करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *