दिव्यांगों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन:5 हजार रुपए मासिक पेंशन देने की मांग, जाम लगाने की दी चेतावनी

करौली में दिव्यांगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दिव्यांगों की प्रमुख मांग वर्तमान में मिल रही 1000 रुपए की मासिक पेंशन को बढ़ाकर 5000 रुपए करने की है। दिव्यांगों का कहना है कि मौजूदा पेंशन राशि से जीवन यापन करना बेहद मुश्किल हो रहा है। उनकी अन्य प्रमुख मांगों में दिव्यांगों के लिए अंत्योदय राशन कार्ड बनाना, रोजगार और ऋण की सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है। साथ ही 48 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगों को स्कूटी योजना का लाभ दिलाने की मांग भी की गई है। प्रदर्शनकारियों ने मंडरायल मार्ग पर स्थित खाली भूमि पर दिव्यांगों कॉलोनी बनाने की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे कई बार अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के पास गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित दिव्यांगों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि में उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो वे सड़कों पर जाम लगाने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *