जयपुर में पौषबड़ा महोत्सव, बालाजी को भोग लगाया:शिव विहार विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दो हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसादी ग्रहण की

जयपुर के मुरलीपुरा स्थित बालाजी मंदिर में शिव विहार विकास समिति की ओर से पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो हजार से अधिक लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। समिति के महासचिव हंसराज चौधरी ने बताया- समिति की ओर से यह कार्यक्रम पिछले कई सालों से चलता आ रहा है, उसी क्रम में इस साल भी समिति की ओर से पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। हलवा, पकौड़ी, पूड़ी-सब्जी का बालाजी को भोग लगाया गया, जिसमें कॉलोनी के लोग परिवार समेत शामिल हुए। शिव विहार विकास समिति के अध्यक्ष पीयूष यादव ने बताया कि कॉलोनी में जेडीए का पार्क है, जो कि कॉलोनी के निवासियों के उपयोग के लिए हैं, पर पिछले कई सालों से इस पार्क पर पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से भूमाफ़ियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा है, इससे कॉलोनी के निवासियों में काफी ज्यादा रोष है।
कार्यक्रम में सीताराम अग्रवाल, चेयरमैन नरेन्द्र सिंह शेखावत, पार्षद सुरेश जांगिड़, पार्षद संतोष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी बीजेपी पंकज गोयल, पार्षद महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मीणा, कोषाध्यक्ष भुवनेश गोयल, सहसचिव दिलीप जांगिड़, ओम प्रकाश जोशी, कन्हैयालाल वैद, सुरेश मारू, महेश वैष्णव, नरेश जोशी आदि कई लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *