करौली में कुएं में गिरने से गाय की मौत:सिविल डिफेंस की टीम ने निकाला शव, ADM से दो सूखे कुओं को ढकने की सिफारिश

करौली के गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज के पास एक कुएं में गिरने से एक गाय की मौत हो गई। सोमवार दोपहर को कंट्रोल रूम को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर के निर्देश पर सिविल डिफेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने हाइड्रा की मदद से गाय के शव को बाहर निकाला। सिविल डिफेंस इंचार्ज प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम के सदस्य बालकृष्ण ने कुएं में उतरकर गाय को बांधा और हाइड्रा की मदद से उसे बाहर निकाला। हालांकि सूखे कुएं में गिरने के कारण गाय की मौत हो चुकी थी। सिविल डिफेंस की टीम ने इस क्षेत्र में स्थित दो सूखे कुओं को ढकने की सिफारिश अतिरिक्त जिला कलेक्टर को भेजी है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुष्पेंद्र, फरमान, अखलाक, राम अवतार, लोकेंद्र, अजीत, बृजभूषण, जयदेव, सचिन, ऋषि और तरुण सहित सिविल डिफेंस के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *