कोटपूतली-बहरोड़ के स्कूलों में 4 दिन की छुट्टी:नर्सरी से 8वीं तक 7 से 10 जनवरी तक सर्दी के कारण अवकाश

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में शीतलहर के प्रकोप के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने 7 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। यह निर्णय मौसम विभाग के पूर्वानुमान और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुरोध पर कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया। हालांकि, इस दौरान होने वाली अन्य परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी। जिला कलेक्टर एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेशों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *